फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विपक्षियों की पिटाई से युवक की मौत

विपक्षियों की पिटाई से युवक की मौत

Mon, 09 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विपक्षियों की पिटाई से युवक की मौत
पिटाई से घायल युवक की मौत, ग्रामीणों का पुलिस पर हमला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजनों ने विपक्षियों पर हमला कर दिया। हमले की सूचना पर गांव पहुंची यूपी 100 वाहन को ग्रामीणों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हेडकांस्टेबल की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ जयसिंहपुर ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल की तहरीर पर छह नामजद समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जयसिंहपुर क्षेत्र के परसा केवटहिया गांव निवासी गोविंद (20) पुत्र सुभाष निषाद का गांव पर रंजिश के चलते गत बृहस्पतिवार सुबह मुन्नीलाल निषाद, रामचेत, शिवलाल, दिलीप आदि ने लाठी से हमला कर दिया था। हमलावरों ने सुभाष निषाद, चचेरे भाई विक्रमाजीत (25), बहन शारदा (17) को भी पीटा था। इस घटना में घायल लोगों को घायलों कोजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गोविंद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह गोविंद की मौत हो गई। इस जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आक्रोशित परिवारीजनों ने मुन्नीलाल के घर पर हमला कर दिया। सूचना पर यूपी 100 के हेड कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह व चालक चंद्रजीत यादव गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल को दौड़ाकर पीटा। इसकी सूचना मिलने पर सीओ विजयमल यादव कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचे और स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हेडकांस्टेबल को सीएचसी पहुंचाया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। जयसिंहपुर कोतवाल देवेश सिंह ने बताया कि राम प्रकाश सिंह की तहरीर पर छह नामजद व 24 अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि मारपीट के तीन आरोप पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed