{"_id":"5c3242a7bdec22570a42097f","slug":"31546797735-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को फूंकने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों को फूंकने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व तेल व्यवसायी की हत्या के बाद पहुंचे यूपी 100 के दरोगा और दो पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
राहुल नगर बाजार में डीजल की दुकान चलाने वाले ताजुद्दीनपुर गांव निवासी गौरव सिंह (26) की 25 दिसंबर 2017 की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर यूपी 100 के दरोगा श्रीराम व दो सिपाही मौके पर पहुंचे। गौरव की हत्या से नाराज लोगों ने दरोगा व पुलिस कर्मियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें फूंकने का प्रयास किया। यही नहीं उनकी जीप व तीन बाइकों को फूंक दिया गया। पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई।
पुलिस ने इस घटना में छह नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। घटना के मुख्य आरोपी गोविंद कुमार निवासी ताजुद्दीनपुर थाना अखंडनगर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष अखंडनगर अजय प्रताप यादव के मुताबिक कलान के पास से गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास चोरी की एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।