{"_id":"5ad8dd8f4f1c1b80028b5751","slug":"31524161935-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के अभाव में नवजात की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा के अभाव में नवजात की मौत
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा नहीं मिलने से नवजात ने दम तोड़ा, सीएचसी में हंगामा
अमेठी। सीएचसी में बृहस्पतिवार को जन्मे एक नवजात शिशु की दवा के अभाव में मात्र एक घंटे बाद ही मौत हो गई। सीएचसी में दवा उपलब्ध नहीं होने पर स्टाफ नर्स ने परिवारीजनों को बाहर से दवा लाने को कहा। घर वाले जब तक दवा लेकर पहुंचे नवजात की जान जा चुकी थी। नवजात की मौत से घर वालों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया।
बाजार शुकुल के पूरे अजीटन गांव निवासी हेमंत तिवारी की पत्नी बीनू तिवारी को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर घर वालों ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। घर वालों ने 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया और बीनू को सीएचसी ले गए। लेबर रूम में कार्यरत स्टाफ नर्स सीता वर्मा ने प्रसव तो कराया लेकिन नवजात को कुछ दवाओं की जरूरत थी, जो अस्पताल में नहीं मिल सकीं।
स्टाफ नर्स ने बाहर से दवा लाने को कहा। परिवारीजन बाहर एक दुकान से दवा लेकर सीएचसी पहुंचे लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। स्टाफ नर्स की लापरवाही व अस्पताल में दवाइयों के अभाव को लेकर परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिवारीजनों ने नवजात की मौत के लिए स्टाफ नर्स को जिम्मेदार मानते हुए स्वास्थ्य अधीक्षक से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।