{"_id":"5ab2a9314f1c1bbf088b6795","slug":"31521658161-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध का निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांध का निर्माण
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू हुआ पिपरी गांव के पास बांध का निर्माण
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के पिपरी गांव के पास गोमती नदी की बाढ़ से होने वाली कटान को रोकने के लिए प्रस्तावित बांध का निर्माण भाजपा नेताओं व अधिकारियों के समझाने के बाद शुरू हो गया।
गोमती नदी में वर्ष 2008 में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ से पक्की सड़क बह गई थी। तबसे क्षेत्रवासी कटान को रोकने के लिए यहां बांध निर्माण की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी किया था। लोगों ने दिल्ली जाकर स्मृति ईरानी से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से सवा पांच करोड़ की लागत से 1750 मीटर बांध का निर्माण लखनऊ की एक कंपनी ने शुरू करवाया था।
लगभग 600 मीटर बांध बन चुका था। बांध के निर्माण में प्रभावित किसानों को मिलने वाले मुआवजे में देर हो रही थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पिछले दिनों बांध का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बुधवार को स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता, हिंदेश सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी उर्फ धीरू व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज गौतम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझा कर बांध का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार सिंह, विजय यादव, शिव चरण, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।