{"_id":"5a19afb44f1c1ba7678bdc46","slug":"31511632820-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को ट्रैक्टर ने रौंदा
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में मासूम बेटी की मौत, मां घायल
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। अल्लीपुर बाजार में शनिवार की शाम मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दुर्घटना में मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
दुर्घटना से नाराज लोगों ने बाजार में सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर किसी तरह से जाम खुलवाया।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी शीला अपनी चार वर्षीय बेटी अंतिमा के साथ अपने मायके अखंडनगर थाना क्षेत्र के उनुरुखा आई थीं। शनिवार की शाम शीला अपनी बेटी के साथ दवा लेने के लिए अल्लीपुर बाजार पहुंची थीं।
विज्ञापन
दवा लेकर शीला बेटी के साथ सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मां-बेटी को रौंद दिया। दुर्घटना में अंतिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने शीला को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इससे नाराज लोगों ने अल्लीपुर बाजार में सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।