फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सिपाही की मौत

सिपाही की मौत

Wed, 21 Jun 2017 05:31 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
सिपाही की मौत
बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन

क्रासर
इलाज के दौरान सिपाही की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रोड नंबर तीन पर सोमवार की देेर रात बाइक से ड्यूटी पर निकले सिपाही और होमगार्ड को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में घायल दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई।

अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के उमरी भवानीपुर गांव निवासी हीरालाल (38) पुत्र बच्चूलाल पुलिस विभाग में सिपाही था। हीरालाल अमेठी जिले के कमरौली थाने में तैनात था। मंगलवार की देर रात हीरालाल और होमगार्ड विनीत दूबे निवासी तेतारपुर थाना जगदीशपुर साथ में बाइक से ड्यूटी पर रात्रि गश्त के लिए निकले थे। दोनों कमरौली थाना क्षेत्र के ही रोड नंबर तीन के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल सिपाही और होमगार्ड को स्थानीय लोगों ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हीरालाल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह हीरालाल की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि होमगार्ड का उपचार सीएचसी में चल रहा है। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed