फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rape allegation, report

Haridwar News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट

Thu, 08 Oct 2026 05:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Rape allegation, report
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पड़ोसी युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक, उसके भाई-भाभी और दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी युवक से करीब तीन वर्ष पहले पहचान हुई थी। मई 2024 में युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। आरोप है कि 26 अप्रैल 2025 को घर पर अकेली होने के दौरान युवक कोल्डड्रिंक और चिप्स लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक पीने के बाद युवती बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गई। होश आने पर उसने खुद को उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। आरोप है कि उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें परिजनों को भेजने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 10 जुलाई 2026 को उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद युवक के परिजनों ने शादी कराने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। आरोप है कि 18 अगस्त को युवक, उसका दोस्त व अन्य लोग घर में घुसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को उसके भाई, भाभी और मां ने युवती से मारपीट की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed