फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 Round firing in town.

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छतौना

Sun, 28 Jun 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्रिकेट खेलने के विवाद में शनिवार की रात बाजार से घर जा रहे बाइक सवार किशोरों पर छतौना गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग में दोनों किशोर घायल हो गए। गांव में दहशत का माहौल फैलाने के लिए हमलावरों ने बंदूक, रायफल और तमंचे से करीब 25 राउंड फायरिंग की। घायल किशोरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत घायलों से पूछताछ की। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र के छतौना गांव निवासी नसीम खां के बेटे मुफीद खां (17) से सोनबरसा गांव निवासी सगीर पुत्र शादाब से क्रिकेट खेलने को लेकर बीते शुक्रवार को विवाद हुआ था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था। शनिवार की रात करीब 10 बजे मुफीद गांव के ही शब्बू खां (16) पुत्र तौफीक खां के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। दोनों रास्ते में सोनबरसा गांव में पहुंचे थे। तभी सगीर आदि ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में मुफीद खां और शब्बू खां घायल हो गए। गांव में दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुफीद खां को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही कोतवाली देहात के प्रभारी सुरेश पांडेय पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और घायलों से पूछताछ की। एसओ सुरेश पांडेय ने बताया कि मुसीर खां की तहरीर पर सगीर, इसरार, जहीर, इफ्तिखार, परवेज और शादाब निवासी सोनबरसा थाना कोतवाली देहात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed