फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child hit three times by a scooter; injured after falling into a drain.

Meerut News: बच्चे को स्कूटी से तीन बार मारी टक्कर, नाली में गिरकर घायल

Mon, 31 Aug 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Child hit three times by a scooter; injured after falling into a drain.
- बच्चे का गिरेबान पकड़कर दिया धक्का, घटना का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में छह साल के बच्चे को आरोपी अदनान ने स्कूटी से तीन बार टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने जानबूझकर बच्चे को निशाना बनाया। तीसरी टक्कर के बाद बच्चा नाली में जा गिरा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने और फुटेज सामने आने के बाद बच्चे के दादा ने लोहियानगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जाकिर कॉलोनी गली नंबर-2 निवासी अशफाक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनका छह वर्षीय पोता रविवार दोपहर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गली में रहने वाला अदनान स्कूटी लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करने के बाद बच्चे को गिरेबान से पकड़कर ऊपर उठा दिया। वहीं, बच्चे को धक्का दे दिया। इसके बाद बच्चा वहां से जाने लगा। इस पर आरोपी ने स्कूटी से बच्चे को तीन बार टक्कर मारी। टक्कर लगने से बच्चा नाली में जा गिरा। हादसे में बच्चे को चोटें आई। बच्चे ने घर जाकर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर लोहियानगर थाने पहुंचे। परिजनों के अनुसार आरोपी स्कूटी से रोजाना बच्चों को टक्कर मारता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed