फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान की मौत

सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान की मौत

Mon, 08 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान की मौत
सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन


अमेठी। छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान की उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जामों क्षेत्र के पूरे जीवनंदन तिवारी मजरे बलभद्रपुर गांव निवासी रमाकांत तिवारी (55) प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में नौकरी करते थे। एक अप्रैल को रमाकांत ड्यूटी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। लालूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया था। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को रमाकांत का शव लखनऊ से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सीओ रामरतन ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक रमाकांत के परिवार में पत्नी शिव कुमारी के साथ ही बेटी शशि (25), लवली (20), अमिता (18), कोमल (16) व बेटा आलोक (12) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed