फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested with 977 kg of banned firecrackers

Faridabad News: 977 किलो प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 977 kg of banned firecrackers
सेक्टर-58 के ट्रांसपोर्ट नगर और ओल्ड चुंगी में छापे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा एनआईटी और एवीटीएस सिकरोना की टीमों ने बुधवार को 2 अलग-अलग जगहों पर छापे मारकर 977.645 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से मोहित सिंघल निवासी कृष्णा नगर, दिल्ली, हाल निवासी बल्लभगढ़ और राहुल निवासी सैनी रोड, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, अपराध शाखा एनआईटी की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-58 के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मित्तल कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे हैं। टीम ने मौके पर कार्रवाई की और मोहित सिंघल को 805.365 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बिक्री के लिए दुकान में पटाखों से भरे प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद की ओल्ड चुंगी से राहुल को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 172.280 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। पुलिस आरोपियों से पटाखों की खरीद-बिक्री के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed