फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मंदिर के पुजारी की हत्या

मंदिर के पुजारी की हत्या

Mon, 13 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी की हत्या
मंदिर में लूटपाट के दौरान पुजारी की हत्या
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पयागीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में बुजुर्ग पुजारी की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में बने शयन कक्ष में जमीन पर पुजारी का शव पड़ा मिला। बदमाश मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क भी उठा ले गए। सूचना मिलते ही एसपी ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का मानना है कि पुजारी की हत्या मंदिर का दानपात्र चुराने की कोशिश के विरोध पर की गई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जौनपुर जिले के सुजानगंज निवासी श्यामलाल उपाध्याय (70) करीब 12 वर्ष पूर्व नगर क्षेत्र के पयागीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर के पुजारी बने थे। मंदिर परिसर में स्थित एक कक्ष में वे अकेले रहते थे। प्रत्येक बृहस्पतिवार को पहलवान वीर बाबा मंदिर पर मेला लगता है, जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ती है। अन्य दिनों में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन को पहुंचते हैं। सोमवार सुबह आस-पास के लोग मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे तो पुजारी का कक्ष खुला था। कमरे में उनका शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। ताला लगा मंदिर का दानपात्र अस्त-व्यस्त था। देखते ही देखते पुजारी की हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को दी। एसपी, एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, सीओ सिटी श्यामदेव आदि मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिया। दूसरी तरफ डॉग स्क्वॉयड घासीगंज तक जमीन पर पड़े निशान को सूंघते हुए गई, लेकिन फिर वापस लौट आई। नगर कोतवाल विष्णु मिश्र ने बताया कि पुजारी के भाई बसंतलाल उपाध्याय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटा मिला सीसीटीवी कैमरा
सुल्तानपुर। पहलवान वीर बाबा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा गया था। कैमरे की हार्डडिस्क गायब मिली। कोतवाल की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला मंदिर में रखे दानपात्र को चुराने के प्रयास का लग रहा है। पुजारी ने उसका विरोध किया होगा। आरोपी शातिर लग रहे हैं।


हर माह डेढ़ लाख रुपये आता था चढ़ावा
पहलवान वीर बाबा मंदिर में शिवजी और हनुमान जी की पूजा होती है। मंदिर से जुड़े लोगों की मानें तो प्रत्येक माह करीब एक से डेढ़ लाख रुपये चढ़ावा चढ़ता है। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed