{"_id":"5b940832867a557f5f418f93","slug":"201536428082-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यवसाईयों से मांगी गई रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो व्यवसाईयों से मांगी गई रंगदारी
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो व्यापारियों से मांगी गई रंगदारी
अमेठी। भादर क्षेत्र के दो कारोबारियों से रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। लोहा और सराफा व्यवसायी के मोबाइल फोन पर कॉल और मैसेज भेजकर बदमाशों ने रुपयों की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर परिवारीजनों को जानमाल की धमकी भी दी गई है। पीड़ित एक व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
पीपरपुर क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार निवासी गोविंद बरनवाल की बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। गोविंद के मोबाइल नंबर पर 30 अगस्त की रात में पांच लाख रुपये रंगदारी देने का मैसेज भेजा गया था। इसके साथ ही उन्हें कॉल कर धमकी भी दी गई। गोविंद के मुताबिक रंगदारी नहीं देने पर परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। गोविंद की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
यह मामला सुलझ भी नहीं पाया था कि ज्ञानीपुर निवासी सर्राफा कारोबारी सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू से रंगदारी मांगने का प्रकरण सामने आ गया। सुरेंद्र के मोबाइल फोन पर 30 अगस्त को दोपहर बाद फोन करके बदमाशों ने कहा कि साल भर की कमाई का आधा हिस्सा मांगा। बदमाशों के रंगदारी मांगने से सुरेंद्र का पूरा परिवार डरा है। थानाध्यक्ष पीपरपुर दीपेंद्र सिंह ने बताया गोविंद बरनवाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
एक दशक पूर्व हुई थी सराफ के पिता की हत्या
सराफ सुरेंद्र के पिता ओमप्रकाश की एक दशक पूर्व हत्या कर बदमाशों ने लूटपाट की थी। सुरेंद्र की मानें तो उनके पिता ओमप्रकाश भी सराफ का काम करते थे। एक दशक पूर्व घर जाते समय क्षेत्र के रामगंज-ज्ञानीपुर मार्ग पर बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और जेवर लूट लिए थे।