फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   स्टेडियम

स्टेडियम

Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम
62 करोड़ से बनेंगे चार स्टेडियम, खेलों को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में खेलो इंडिया खेलो के तहत चार स्टेडियम बनाए जाएंगे। इनमें एक इंडोर और तीन स्टेडियम ओपन होंगे। 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन स्टेडियमों में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन मिल सकेंगे। युवा कल्याण विभाग ने स्टेडियम बनाने का योजना तैयार की है।

स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए पिछले दिनों केंद्र सरकार ने युवा कल्याण विभाग से खेलो इंडिया खेलो अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम के निर्माण के संबंध में कार्ययोजना मांगी थी। इसके तहत युवा कल्याण विभाग ने गांव के खेल मैदानों को ओपन व इंडोर स्टेडियम बनाने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्रों में मिनी ओपन स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कूरेभार ब्लॉक के सारंगपुर, मोतिगरपुर के शाहपुर लपटा और दोस्तपुर के तेंदुआकाजी गांव में सात एकड़ खाली पड़े खेल मैदान का चयन ओपन स्टेडियम के लिए किया गया है। एक मिनी ओपन स्टेडियम के निर्माण पर करीब चार करोड़ रूपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मिनी ओपन स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 12 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है। ओपन स्टेडियम के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। मेन गेट के पास एक कार्यालय बनेगा। दूबेपुर के पलहीपुर गांव में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के निर्माण में करीब 50 करोड़ का खर्च आएगा। युवा कल्याण विभाग की मानें तो चारों स्टेडियम के निर्माण का प्रोजेक्ट ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अभियंताओं से तैयार कराया गया है। ओपन व मिनी स्टेडियम का मैप व उसके निर्माण में आने वाली लागत की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। प्रोजेक्ट के बजट को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि अभी तक जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम जैसी व्यवस्था नहीं थी। इसीलिए मिनी ओपन व इंडोर स्टेडियम को देश के अत्याधुनिक संसाधनों से लैस स्टेडियम की तर्ज पर बनवाया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

ओपन स्टेडियम में होने वाले खेल
ओपन स्टेडियम में क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, हाकी, कुश्ती खेलने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही प्रसाधन कक्ष, चेंजिग रूम, खेल संसाधनों के रख-रखाव के लिए अलग से कक्ष का निर्माण होगा।


इंडोर स्टेडियम में बनेगा तरणताल
दुबेपुर के पलहीपुर गांव में बनने वाले स्टेडियम को मॉडल स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। यहां पर खेल मैदान के साथ इंडोर स्टेडियम के हॉल बनेंगे जिसमें अखाड़ा, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, टेबिल टेनिस, बॉलीवाल, बॉस्केटबाल सहित कई खेल हो सकेंगे। एक स्वीमिंग पूल का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे तैराकी में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed