{"_id":"5875108b4f1c1be165ba97d8","slug":"2-66-lakhs-recovered-from-mlc-contestant","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी प्रत्याशी के वाहन से 2.66 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएलसी प्रत्याशी के वाहन से 2.66 लाख रुपये बरामद
Amarujala Bureau
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
मामले में छानबीन कर रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड के एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के वाहन से मंगलवार को चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने 2.66 लाख रुपये बरामद किए। मजिस्ट्रेट ने रुपयों को अपने कब्जे में ले लिया है। रुपयों के बरामदगी की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के सिलसिले में फैजाबाद से गौरीगंज जा रहे एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के वाहन से उड़नदस्ता टीम ने जामों थाने के संभई गांव के पास चेकिंग के दौरान 2,66,100 रुपया बरामद किया है। चेकिंग के दौरान एमएलसी प्रत्याशी संजयन भी अपने वाहन में मौजूद थे। उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट राजकुमार ने रुपया बरामद होने के बाद उसे अपने कब्जे में लेते हुए जामों थाने में पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
टीम रुपयों के वैधता की छानबीन कर रही है। रुपया बरामद होने के बाद वाहन समेत संजयन त्रिपाठी भी जामों थाने पहुंचे। उनका कहना है कि रुपयों का पूरा विवरण मैं उड़नदस्ता टीम को दे रहा हूं। मुझे टीम अनायास परेशान कर रही है। उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट राजकुमार ने बताया कि रुपयों की जांच चल रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन