{"_id":"5c421433bdec225334436eaa","slug":"191547834419-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार को गोली मारी, हालत गंभीर
सुल्तानपुर। शहर के बढैयावीर मोहल्ले में शुक्रवार रात घर के भीतर जा रहे पत्रकार पर बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग में पीठ में गोली लगने से पत्रकार घायल होकर गिर पड़े।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर भाग गए। घायल पत्रकार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बढैयावीर निवासी दिनेश पांडेय (42) पुत्र मनोराम पांडेय लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार में पत्रकार हैं। शुक्रवार रात नौ बजे वह स्कूटी से घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
वे स्कूटी बाहर खड़ी करके जैसे ही घर में घुस रहे थे तभी अपाचे बाइक से पहुंचे दो हमलावरों ने दिनेश को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोली चलने से दिनेश की पीठ में बाईं तरफ गोली लगकर सीने में घुस गई।
दिनेश के जमीन पर गिरते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। स्थानीय लोगों ने दिनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी श्यामदेव और स्वाट टीम भी जिला अस्पताल पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के दर्जनों पत्रकार अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। हर अपाचे बाइक की जांच शुरू कर दी गई है।