{"_id":"5b4251c24f1c1bc4248b5309","slug":"191531072962-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का खुलासा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या में फुफेरा भाई गिरफ्तार
सुल्तानपुर। पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके फुफेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बुआ के लड़के ने रंजिश के चलते तीन अन्य लोगों से अनंत की हत्या कराई थी। तीनों अन्य आरोपी फरार हैं।
कादीपुर क्षेत्र में ग्राम मखदूमपुर कलां के रहने वाले पूर्व बीडीसी सदस्य अनंत कुमार उर्फ पप्पू की 30 जून को बुढाना गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कादीपुर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि अनंत की हत्या की साजिश उनकी बुआ के बेटे प्रेमशंकर ने रची थी। प्रेमशंकर के पिता राम लुटावन की वर्ष 1996 में हत्या कर दी गई थी। प्रेमशंकर को अनंत पर पिता की हत्या कराने का शक था। इसी रंजिश में अनंत की हत्या की साजिश रची।
प्रेमशंकर ने गांव के जय हिंद व भोला यादव के साथ ही रामकरन से संपर्क किया। अनंत से भोला यादव, जयहिंद और रामकरन भी रंजिश रखते थे। हत्या के दिन प्रेमशंकर लगातार फोन से रामकरन के संपर्क में था। कोतवाल की मानें तो रामकरन ने ही अनंत को गोली मारी थी। जयहिंद और भोला उसके साथ मौजूद थे।