फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   साइकिल सवार किशोरों को दूध के टैंकर ने रौंदा-1

साइकिल सवार किशोरों को दूध के टैंकर ने रौंदा-1

Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार किशोरों को दूध के टैंकर ने रौंदा-1
टैंकर से कुचलकर साइकिल सवार दो किशोरों की मौत
विज्ञापन

अमेठी। स्थानीय मंडी के पास शुक्रवार शाम साइकिल सवार दो किशोरों को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। दुर्घटना में घायल दोनों किशोरों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जामों गांव निवासी मोहम्मद मुहीद का 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद इस्राइल अपने दोस्त अमित चौरसिया (15) पुत्र राजेश निवासी जसरापुर थाना धम्मौर के साथ साइकिल से बाजार गया था। शाम को बाजार से लौटते समय मंडी के पास दूध के एक टैंकर ने साइकिल सवार दोनों किशोरों को रौंद दिया। स्थानीय लोग जब तक दौड़कर वहां पहुंचे टैंकर का चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में दोनों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो कुछ दूर पर टैंकर को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed