{"_id":"5aff11694f1c1bdd408b643e","slug":"191526665577-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये की लूट
Updated Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक गेट पर युवक से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये छीने
गौरीगंज। शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर शुक्रवार सुबह लुटेरे ने एक युवक से 30 हजार रुपये लूट लिए। युवक की सूचना पर पहुंची ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश कर रही है।
अमेठी क्षेत्र के अगहर गांव निवासी नीरज शुक्ल शुक्रवार सुबह अपने भाई बृजेश के साथ 30 हजार रुपये जमा करने शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था। बैंक में पैसा जमा करने वाला फॉर्म तलाशने के दौरान एक युवक ने नीरज से नया खाता खोलने के फॉर्म पर परिचय करने का अनुरोध किया। युवक के अनुरोध पर नीरज रुपये से भरा पॉलीथिन हाथ में लिए बाहर निकल आए। बाहर पहुंचते ही युवक रुपये से भरा पॉलीथिन छीनकर भाग निकला।
नीरज ने इसकी सूचना यूपी 100 के साथ स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर एसएचओ दुर्गेश श्रीवास्तव बैंक पहुंचे और बदमाश की तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो बैंक में बदमाश के साथ संदिग्ध लोग मौजूद दिखे। एसएचओ ने बताया कि नीरज की तहरीर पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तमंचे से धमकाकर रुपये व मोबाइल फोन लूटा
मुंशीगंज क्षेत्र में तरसड़ा गांव निवासी अवधेश शुक्ल को बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय आनापुर रोड स्थित महर्षि शांडिल्य महाविद्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। अवधेश जब तक कुछ समझते युवकों ने तमंचे से धमकाकर करीब एक हजार रूपये और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।