{"_id":"5b327be24f1c1bc5628b735f","slug":"181530035170-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में पलटी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्ड में पलटी पिकअप, चालक की मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्ड में पलटी पिकअप, चालक की मौत
अमेठी। मुर्गी लादकर अमेठी से बदलापुर जा रही एक पिकअप सोमवार देर रात पीपरपुर थाने के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी घायल हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे कुछ लोग पिकअप पर लदी करीब दो लाख रुपये कीमत की मुर्गियां उठा ले गए। स्थानीय लोगों ने ही घायल खलासी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जौनपुर जिले के बक्सा थानान्तर्गत धनियामऊ गांव निवासी निजामुद्दीन (40) पिकअप (यूपी72एटी-0234) लेकर सोमवार को अमेठी गया था। उसके साथ खलासी आबिद (35) भी था। निजामुद्दीन और आबिद अमेठी से करीब दो लाख रुपये कीमत की मुर्गियां खरीदकर रात करीब दो बजे बदलापुर जा रहे थे। रास्ते में पीपरपुर थाने के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान कुछ लोग पिकअप के पास पहुंचे और उस पर लदी दो लाख रुपये की मुर्गियों को उठा ले गए। घटनास्थल पर पड़े आबिद की चीख-पुकार सुनकर घंटे भर बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया। पुलिसकर्मियों के नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने घायल आबिद को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया। मंगलवार सुबह निजामुद्दीन और आबिद के घरवाले यहां पहुंचे।