फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भूमि विवाद में मारपीट

भूमि विवाद में मारपीट

Sat, 08 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट
पूर्व चेयरमैन पर भूमि विवाद में चाकू व ईंट से हमला, घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। दोस्तपुर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन पर भूमि विवाद में शुक्रवार देर शाम धारदार हथियार व ईंटों से हमला कर दिया गया। हमले में घायल पूर्व चेयरमैन को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश कर रही है। घटना की वजह देवर से भूमि विवाद बताया जा रहा है।

दोस्तपुर के वार्ड-तीन देवापुर की रहने वाली नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन मंजू देवी पत्नी मंहगीलाल के ससुर गंगाराम ने अपनी वसीयत मंजू देवी के नाम की थी। इसे लेकर मंजू देवी का अपने देवर राजकुमार, शिवशंकर आदि से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को बारिश के चलते शिवशंकर की कच्ची दीवार ढह गई।
विज्ञापन


इसकी मरम्मत शिवशंकर करा रहा था। उसी दौरान वहां मंजू देवी पहुंच गई और निर्माण कार्य करने से मना कर दिया। आरोप है कि विरोध से नाराज शिवशंकर आदि ने चाकू व ईंट-पत्थर से मंजू देवी पर हमला कर दिया। इस हमले में मंजू देवी घायल हो गईं। मंजू देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंजू की तहरीर पर शिवशंकर, राजकुमार, बलराम और संजय के खिलाफ हमले का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed