{"_id":"5b439f784f1c1b93288b55bf","slug":"171531158392-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी को मेसेज कर मांगी 10 लाख की रंगदारी
सुल्तानपुर। कस्बे के एक कारोबारी को मोबाइल पर मेसेज भेजकर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। मांग पूरी न होने पर परिवारीजनों को जानमाल की धमकी दी गई है। पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
चांदा कस्बा निवासी इलेक्ट्रिानिक्स सामान के थोक विक्रेता जय बहादुर सिंह के बेटे आशुतोष सिंह के मोबाइल नंबर पर रविवार शाम एक मेसेज आया। मेसेज में 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी और परिवार को बर्बाद करने की बात कही गई थी।
इसके साथ मेसेज के बारे में किसी को नहीं बताने की भी चेतावनी थी। सोमवार को जय बहादुर सिंह ने बेटे को मिली धमकी व रंगदारी की मांगे जाने के संबंध में तहरीर पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।