{"_id":"5aae9f5f4f1c1b68248b5f98","slug":"161521393503-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉलेज कादीपुर में पूरा हुआ मूल्यांकन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्ति की ओर है। मंगलवार को लगभग 91 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो गई हैं। चार में से नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में शत-प्रतिशत मूल्यांकन कार्य हो चुका है। बाकी के तीन केंद्रों पर होली की छुट्टी के बाद मूल्यांकन पूर्ण होगा।
जिले में 4,48,806 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई थी। इसमें मंगलवार तक 90.69 प्रतिशत (4,07,034 कॉपियां) कॉपियां जांची जा चुुकी हैं। हाईस्कूल के लिए मूल्यांकन केंद्र बने केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 1,04,965 में से 91,351 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी हैं। नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में 1,17,841 में से सभी कॉपियां जांची जा चुुकी हैं।
इंटरमीडिएट के लिए बनाए गए मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में प्राप्त 1,22,392 में से 1,03,318 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई हैं। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में 1,03,588 में से 94,524 कॉपियां मूल्यांकित हो चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 22 मार्च को पूरा होने की उम्मीद है।