फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एसयूवी की टक्कर से पिता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

एसयूवी की टक्कर से पिता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

Thu, 06 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
एसयूवी की टक्कर से पिता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा
एसयूवी की टक्कर से पिता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा
विज्ञापन



सुल्तानपुर। शहर में रोडवेज के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बेटा बाल-बाल बच गया, जबकि पिता की मौत हो गई।


हादसे के बाद पहुंची यातायात पुलिस ने एसयूवी को चालक के साथ पकड़ लिया, मगर थोड़ी देर बाद ही उसे छोड़ दिया।


यातायात पुलिस कर्मियों को जब मौत की जानकारी मिली तो सक्रियता दिखाने लगी। बाद में परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



कूरेभार थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव निवासी बृजमोहन (40) अपने बेटे के साथ स्कूटी से बुधवार दोपहर सुल्तानपुर शहर गए थे। पिता-पुत्र शहर में काम निपटाने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी रोडवेज के समीप विप रीत दिशा से आ रही एसयूवी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया।



स्थानीय लोगों ने बृजमोहन को इस उम्मीद से जिला अस्पताल पहुंचाया कि शायद वह बच जाएं, लेकिन जिला अस्पताल की न्यू इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद यातायात पुलिस ने एसयूवी को चालक के साथ पकड़ लिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही चालक और वाहन को छोड़ दिया।


बृजमोहन की मौत की जानकारी जब यातायात पुलिसकर्मियों को हुई तो वह सक्रिय हुए और मौत की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी।


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली नगर पुलिस एसयूवी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed