फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रभारी व छह सिपाहियों समेत पूरी स्वाट टीम निलंबित

प्रभारी व छह सिपाहियों समेत पूरी स्वाट टीम निलंबित

Thu, 30 May 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी व छह सिपाहियों समेत पूरी स्वाट टीम निलंबित
प्रभारी व छह सिपाहियों समेत पूरी स्वाट टीम निलंबित
विज्ञापन



अमेठी। जिले की स्वाट टीम प्रभारी व छह सिपाहियों को बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। पीड़ित समेत अमेठी विधायक ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए प्रकरण की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी।


जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार देर रात एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी व छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया। एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गुप्ता व उनकी टीम ने 14 मई को उच्चाधिकारियों को सूचित किए बिना अमेठी शहर में चेकिंग के नाम पर पांच युवकों के साथ अभद्रता की थी। इस दौरान इनके बीच मारपीट होने की बात भी सामने आई थी। मामला बढ़ने पर स्वाट टीम कार सवार पांच युवकों को पकड़कर कोतवाली भी ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर बवाल काटा था। विरोध बढ़ता देख युवकों को छोड़ दिया गया था। दूसरे दिन अमेठी विधायक गरिमा सिंह व पीड़ित अतुल आदि ने एसपी राजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच कराने व दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।


एसपी ने सीओ अमेठी पीयूष कांत राय को मामले की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिलने पर बुधवार देर रात एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गुप्ता, सिपाही भूपेश कनौजिया, इमाम, ज्ञानेंद्र, धीरेंद्र, रमेश कुमार व अमरीश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।



एसपी ने निलंबन आदेश जारी करते हुए इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में आमद कराने का आदेश दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed