फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बाइक शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

बाइक शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mon, 20 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बाइक शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
बाइक शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


सुल्तानपुर। लंभुआ कस्बे के एक बाइक शोरूम में पखवारे भर हुई चोरी का सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने खुलासा कर दिया।

चोरी में शामिल चार अभियुक्तों को एसपी ने मीडिया के सामने पेश किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का दो लाख सात हजार रुपया बरामद किया है। चोरी का मास्टर माइंड शोरूम में मिस्त्री का काम करने वाला युवक ही निकला।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में अमर बहादुर चतुर्वेदी की अनुराग ऑटोमोबाइल फर्म से बाइक का शोरूम है। चार मई की रात में चोरों ने सेंध लगाकर शोरूम से करीब नौ लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन


एसपी ने मामले के खुलासे के लिए स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक रतन शर्मा के साथ ही लंभुआ कोतवाल श्यामसुंदर पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी थी।

रविवार की रात लंभुआ कोतवाल को सूचना मिली कि क्षेत्र के घाटमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित शवदाह गृह के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल ने इसकी सूचना स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वॉट टीम के साथ ही लंभुआ कोतवाल ने शवदाह गृह के पास छापा मारा तो चार युवक रुपये का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कस्बे में हुई अमर बहादुर चतुर्वेदी के शोरूम की चोरी का खुलासा हो गया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कामतागंज कस्बा निवासी मोहम्मद अहमद, रिजवान, महफूज आलम व शाहिद के रूप में की गई।


आरोपियों के पास से दो लाख सात हजार पांच रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से पेचकश, प्लॉस, हथौड़ी समेत अन्य उपकरण भी बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि मोहम्मद अहमद ही चोरी की घटना का मास्टर माइंड था। मोहम्मद अहमद बाइक शोरूम पर मिस्त्री का काम करता था। मोहम्मद अहमद ने ही महफूज आलम व शाहिद और रिजवान को मिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed