{"_id":"5cd5bce6bdec22076f510979","slug":"151557511398-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में जलकर विवाहिता की मौत
अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दौलतपुर ऐंधी गांव में गुरुवार को घर के अंदर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर मजरे ऐंधी निवासी राजेश की पत्नी केश कुमारी की गुरुवार को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।
विवाहिता की मौत के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ उसके मायके उदयपुर थाना क्षेत्र के करीमनपुर गांव को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भाई ऋषि कुमार ने पति राकेश व ससुर लालता के खिलाफ बहन को प्रताड़ित करने के साथ उसे जलाकर मारने की तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।