{"_id":"5b26a21e4f1c1bab6e8b85b7","slug":"131529258526-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे दो बच्चों पर चढ़ा रोड रोलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रहे दो बच्चों पर चढ़ा रोड रोलर
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर सो रहे दो किशोरों पर चढ़ा दिया रोड रोलर, एक की मौैत
गौरीगंज। क्षेत्र में शनिवार देर रात एक अनियंत्रित रोड रोलर घर बाहर सो रहे दो किशोरों पर चढ़ गया। दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोड रोलर को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग निकला।
यह हादसा क्षेत्र के पूरे लल्लू मजरे ऐंधी में हुआ। गांव निवासी मोहम्मद अमीन का पुत्र आबिद (14) व उसका भांजा शकील पुत्र बब्बन (13) निवासी गांव पूरे पंडित मजरे कुंभी आइमा जिला प्रतापगढ़ शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य में लगा एक रोड रोलर अनियंत्रित होकर उनकी चारपाई पर चढ़ गया।
दुर्घटना में आबिद की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए आनन-फानन में शकील को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने रोड रोलर को कब्जे में लेते हुए मोहम्मद अमीन की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। कहा जल्द ही चालक को हिरासत में लेकर उसका चालान न्यायालय भेजा जाएगा।