{"_id":"5c4dea38bdec224bff241450","slug":"121548610104-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनाईकपुर और बनी गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्जुनाईकपुर और बनी गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर नाले में पलटी कार, चार युवकों की मौत
सुल्तानपुर। पड़ोसी जिले के सीमा पर शनिवार की देर शाम पेड़ से टकराकर एक कार नाले में पलट गई। ग्रामीणों ने नाले से कार को बाहर निकाला, लेकिन तक तक उस पर सवार चार लोगों की मौत हो चुकी थी। कार सवार चालक को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के शिकार लोग गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगने वाले मेले में शामिल होने आए भांजे को पहुंचाने उसके घर जा रहे थे। एक साथ चार मौतों से अर्जुनाईकपुर, बनी और बाहरपुर गांव में कोहराम मचा है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनाईकपुर गांव निवासी विशाल यादव (28) का भांजा राहुल यादव (18) निवासी बाहरपुर जिला अंबेडकरनगर गणतंत्र दिवस के मौके पर बनी गांव में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए सुबह पहुंचा था। देर शाम विशाल अपने भांजे राहुल को उसके घर पहुंचाने के लिए कार से अपने दोस्त सचिन उर्फ राहुल (22) पुत्र राम बहाल निवासी बनी, राजन चौहान (21) पुत्र रामजीत निवासी अर्जुनाईकपुर थाना दोस्तपुर के साथ घर से निकला था।
कार को बबलू उपाध्याय (22) पुत्र अभिराम निवासी मखानी थाना महरुआ जिला अंबेडकरनगर चला रहा था। पांचों लोग पड़ोसी जिला अंबेड़करनगर के बेवाना क्षेत्र स्थित रामपुर नोनसिला के पास पहुंचे थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर नाले में पलट गई। हादसे के समय रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो आस-पास के ग्रामीण भागकर वहां पहुंचे। लोगों ने नाले में गिरी कार को बाहर निकाला, लेकिन तक तक विशाल यादव, राहुल यादव (मामा-भांजा), सचिन और राजन चौहान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में कार चालक बबलू उपाध्याय को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास मिले आधार से उनके घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अर्जुनाईकपुर, बनी और बाहरपुर गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। रविवार की सुबह जब विशाल यादव, राजन चौहान और सचिन उर्फ राहुल का शव अर्जुनाईकपुर और बनी गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
अर्जुनाईकपुुर गांव निवासी विशाल यादव की शादी चार वर्ष पूर्व मंगीता के साथ हुई थी। शादी के बाद विशाल के एक दो वर्षीय बेटी अदिति और नौ माह का बेटा आदित्य है। विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं विशाल की मां शांति का रो-रोकर बुरा हाल है।