{"_id":"590cadd94f1c1b7401443388","slug":"12-wood-factory-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से ढहाई गई 12 अवैध आरा मशीनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी से ढहाई गई 12 अवैध आरा मशीनें
Amarujala Bureau
Updated Fri, 05 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
की गई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ कटान को रोकने के लिए सख्त हुई सरकार के आदेश पर जिले में वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ शुक्रवार को बल्दीराय विकास खंड क्षेत्र में अभियान चलाया गया। वन विभाग व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ब्लॉक क्षेत्र के गौरा बारामऊ में अवैध ढंग से संचालित तीन आरा मशीनों को जेसीबी से ढहवाया गया। इसके अलावा बघौना, बहुरावां, अरवल, पारा बाजार, पाठक का पुरवा, नंदौली सोनबरसा, बिरधौरा में भी संचालित अवैध आरा मशीनों को जेसीबी से तोड़वाया गया।
विज्ञापन
वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध आरा मशीन संचालक भाग खड़े हुए। छापेमारी में वन कर्मियों ने करीब दो लाख की लकड़ी भी अवैध आरा मशीनों के पास से बरामद की। बड़े पैमाने पर आरा मशीन संचालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई से वन माफिया में हड़कंप मच गया। गौराबारामऊ गांव में अवैध आरा मशीन संचालक माशूक, मोबीन व अंसार के खिलाफ बल्दीराय थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
बिरधौरा गांव में संचालित अवैध आरा मशीन संचालक मोहम्मद अख्तर, बहुरावां में जितेंद्र बहादुर सिंह, अरवल निवासी बलराम यादव, पारा बाजार निवासी कादिर व पाठक का पुरवा निवासी राम भुवन, नंदौली निवासी इनायत उल्ला, सोनबरसा निवासी रिजवान, गौरा बारामऊ निवासी मो. अकरम, बहुरावां निवासी रवींद्र शुक्ला के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। अभियान उप जिलाधिकारी बल्दीराय दिनेश गुप्ता, क्षेत्रीय वनाधिकारी संत कुमार तिवारी व बल्दीराय थाने की पुलिस की मौजूदगी में चलाया गया।
विज्ञापन