{"_id":"5bf83d09bdec2241c26336fd","slug":"11542995209-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से हुई लूट का खुलासा
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला से जेवरात लूटने के आरोप में टेंपो चालक गिरफ्तार
सुल्तानपुर। एक महिला से आठ दिन पूर्व जेवरात लूटने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास लूट के जेवरात व घटना में इस्तेमाल टेंपो बरामद हुआ है।
कूरेभार क्षेत्र के सारंगपुर बेलगरा गांव के प्रधान खदेरू की पुत्री निशा (30) की शादी फैजाबाद में हुई है। 15 नवंबर को निशा अपनी एक वर्षीय बेटी मधु के साथ टेंपो से मायके जा रही थी। टेंपो पर तीन महिला और तीन अन्य पुरुष भी सवार थे। टेंपो पर बैठी महिलाएं रास्ते में उतर गईं। कूरेभार क्षेत्र के पदुमरा गांव के पास टेंपो चालक व उसके एक साथी ने निशा को मारपीट कर जेवरात लूट लिए। इस बीच निशा की गोद से मासूम बच्ची जमीन पर गिर पड़ी।
मां-बेटी को सड़क किनारे फेंककर टेंपो चालक व खलासी ने फरार हो गए। कूरेभार एसओ शिवाकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को टेंपो चालक मोहम्मद फिरोज निवासी भरथीपुर थाना गोसाईगंज को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने निशा से लूटे गए जेवरात बरामद किया है। एसओ के मुताबिक लूट में शामिल खलासी शहजाद निवासी भरथीपुर थाना गोसाईगंज की तलाश की जा रही है।