फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   60 लाख से बनेगी करौंदिया फ्लाईओवर की साइड रोड व नाली

60 लाख से बनेगी करौंदिया फ्लाईओवर की साइड रोड व नाली

Thu, 14 Feb 2019 11:33 PM IST
ishwar  ashish ishwar ashish
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
60 लाख से बनेगी करौंदिया फ्लाईओवर की साइड रोड व नाली
सुल्तानपुर। शहर के करौंदिया फ्लाईओवर की साइड रोड व नाली का निर्माण करीब 60 लाख रुपये से होगा। ब्रिज के बगल सड़क व नाली बनाई जाएगी। निर्माण से करीब 20 हजार लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी। सेतु निगम ने धनराशि आवंटित होने के बाद कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


शहर के करौंदिया फ्लाई ओवर का निर्माण करीब दो वर्ष पहले पूरा हो गया था। लोगों की आवाजाही की दिक्कत को देखते हुए सेतु निगम ने प्रशासन के निर्देश पर यातायात के लिए खोल दिया था। फ्लाई ओवर के निर्माण के बाद धनराशि के अभाव में साइड रोड व नाली का निर्माण नहीं हो सका था। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


सेतु निगम की मांग पर शासन ने नाली व साइड रोड के लिए करीब 60 लाख रुपया आवंटित किया था। धनराशि मिलने के बाद सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए नाली व सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। निगम के मुताबिक फ्लाई ओवर के बगल करीब 891 मीटर नाली व साइड रोड का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब 20 हजार लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि साइड रोड व नाली निर्माण की धनराशि मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed