फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नहर में गिरी जीप

नहर में गिरी जीप

Thu, 08 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी जीप
नहर में गिरी बारातियों की जीप, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मियागंज गांव के समीप बृहस्पतिवार भोर में बारातियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जीप पर सवार तीन बाराती मामूली रूप से घायल हो गए।

कादीपुर क्षेत्र के हमजापुर निवासी कमल वर्मा के बेटे की शादी गोसाईगंज क्षेत्र के तरऊ का पुरवा निवासी सियाराम की पुत्री से तय थी। बुधवार को कादीपुर से बारात तरऊ का पुरवा गांव पहुंची थी। बारात में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह एक जीप पर बैठकर कई बाराती घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जीप गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मियागंज गांव के समीप शारदा सहायक खंड- 16 नहर की पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए पानी में जा गिरी। चीख-पुकार के बाद आस-पास के लोग भागकर वहां पहुंचे और नहर में उतरकर जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में जीप पर सवार लाला ,रमेश गौतम व पप्पू को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed