फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   इकतरफा प्यार में की गई थी बीटीसी छात्रा की हत्या

इकतरफा प्यार में की गई थी बीटीसी छात्रा की हत्या

Wed, 17 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
इकतरफा प्यार में की गई थी बीटीसी छात्रा की हत्या
इकतरफा प्यार में हुआ था बीटीसी छात्रा का कत्ल
विज्ञापन

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। एक वर्ष पूर्व हुई बीटीसी छात्रा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। छात्रा की मौत बिरयानी में जहर देने से हुई थी। पूर्व मकान मालिक के पुत्र ने इकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के विभूति खंड निवासी रामऔतार की बेटी प्रियंका (20) का बीटीसी में चयन हुआ था। उसे सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बरसावां स्थित बीटीसी कॉलेज में प्रवेश मिला था। प्रियंका अमेठी के मुसाफिरखाना कस्बा निवासी अब्दुल अलीम के मकान में किराए पर रहकर बीटीसी की क्लास लेने कॉलेज जाती थी। कुछ दिनों बाद प्रियंका को बल्दीराय थाना क्षेत्र के बरसावां गांव में ही एक व्यक्ति के घर में किराए पर कमरा मिल गया था। इस बीच अब्दुल कलीम का बेटा आदिल (22) उससे इकतरफा प्यार करने लगा। 15 दिसंबर 2016 को प्रियंका अपना कुछ सामान लेने आदिल के घर पहुंची थी। सामान लेकर जाते वक्त आदिल ने प्रियंका को बिरयानी पैक कराकर दी थी। बरसावां स्थित कमरे में रात को प्रियंका ने बिरयानी खाई थी। दूसरे दिन कमरे में प्रियंका का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर खाने से मौत होने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने प्रियंका के पिता रामऔतार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए एसपी अमित वर्मा ने सीओ लेखराज सिंह और थानाध्यक्ष बल्दीराय एसपी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी। हत्या की विवेचना के दौरान एसओ एसपी सिंह को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और वे प्रियंका के हत्यारे तक पहुंच गए। एसओ ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए बुधवार सुबह आदिल को मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आदिल ने इकतरफा प्यार के चलते बिरयानी में जहर देकर प्रियंका की हत्या करना कबूल किया है। आदिल का कहना है कि, प्रियंका उसे पसंद नहीं करती थी, इसी के चलते उसने उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed