फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दो सफाई कर्मी निलंबित, दस का वेतन कटा

दो सफाई कर्मी निलंबित, दस का वेतन कटा

Thu, 16 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
दो सफाई कर्मी निलंबित, दस का वेतन कटा
दो सफाई कर्मी निलंबित, दस का वेतन कटा
विज्ञापन


गौरीगंज। तैनाती वाले गांवों में नियमित नहीं जाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त पाए जाने से नाराज डीपीआरओ ने दो सफाई कर्मियों को निलंबित करते हुए 10 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। सभी को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। समय पर जवाब नहीं देने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।

नियमित रूप से तैनाती वाले गांवों में नहीं जाना तथा साफ-सफाई नहीं करना 12 सफाई कर्मचारियों को भारी पड़ गया। बुधवार को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने जिले के तिलोई ब्लॉक के दो गांवों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही कई ब्लॉकों में तैनात सफाई कर्मचारियों का फीड बैक लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान गांव भेलाईकला में तैनात सफाई कर्मचारी रवि कुमार व चिनगाही में तैनात रविशंकर बिना किसी अनुमति व सूचना के नदारद पाए गए। गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त पाई गई। नाराज डीपीआरओ ने दोनों सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीपीआरओ कार्यालय में बने वाररूम से दूरभाष पर सफाई कर्मचारी के गांव में होने की पुष्टि की गई तो भादर के गांव नगरडीह में तैनात संदीप कुमार, कल्
विज्ञापन
विज्ञापन


याणपुर में तैनात फिरतूराम, गौरीगंज के सराय हृदयशाह के हरीलाल व खरावां में तैनात रेखा, शाहगढ़ के गांव अफोइया के प्रमोद कुमार तथा किटियावां के मोहम्मद नफीस, जामों के गांव शाहपुर रेसी में तैनात अनिल कुमार व घोसियाना के जगदीप, बाजार शुकुल के गांव महोना पूरब के सुंदरलाल तथा मुसाफिरखाना ब्लॉक के गांव रंजीतपुर में तैनात बसंतलाल भी नदारद पाए गए।


वाररूम की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश देते हुए सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने को कहा है। समय पर जवाब नहीं देने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed