फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, खलाशी की मौत

अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, खलाशी की मौत

Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, खलाशी की मौत
खड़े ट्रक से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, खलासी की जान गई
विज्ञापन

अमेठी। धम्मौर क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में खलासी की मौत हो गई। सनहा गांव के पास रविवार सुबह एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इस ट्रक का चालक आजमगढ़ के खेवानानपुर महराजगंज निवासी हरिओम पांडेय गिट्टी लाने महोबा जा रहा था।


चालक ने खलासी कृष्णानंद (34) निवासी अराजी शिवपुर, आजमगढ़ को टायर चेक करने के लिए कहा। कृष्णानंद टायरों को चेक कर रहा था कि सुल्तानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ा ट्रक कई मीटर पीछे चला गया। चपेट में आने से खलासी कृष्णानंद की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची धम्मौर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed