{"_id":"5aededf14f1c1b58098b8070","slug":"111525542385-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी ट्रैक्टर ट्राली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनी ट्रैक्टर ट्राली
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग का गोला बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचा चालक
सुल्तानपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी गेहूं की फसल में हाईटेंशन लाइन का तार छूने से आग लग गई। देखते ही देखते गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। चालक ने समय वाहन से भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक यह हादसा एचटी लाइन के काफी नीचे तक लटकने से हुआ।
अखंडनगर क्षेत्र के नगरी गांव निवासी फतेह बहादुर सिंह शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेंहू की फसल लादकर घर जा रहे थे। धवरूवा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे तक लटक रहा था। वह तार ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे गेहूं से छूने पर उसमें आग लग गई। समय रहते ट्रैक्टर चालक वाहन से कूदकर भाग निकला। ट्रॉली पर लदी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी है। कई बार तार को ऊपर करने के लिए अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर काफी अधिक ऊंचाई तक गेहूं लादा गया था। इसकी वजह से वह 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार से टकरा गया। तार को ठीक कराया जा रहा है।