फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   राशन कालाबाजारी में केस दर्ज

राशन कालाबाजारी में केस दर्ज

Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राशन कालाबाजारी में केस दर्ज
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के सोहगौली गांव के पास से एक दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्राली पर 73 बोरी गेहूं बरामद होने के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कुड़वार के कोटेदार के भाई व भतीजे और ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन



कुड़वार थाने के सोहगौली गांव में पिछले सोमवार की रात में ट्रैक्टर पर लादकर कालाबाजारी के लिए गेहूं ले जाने की सूचना गांव के ही नरेंद्र पाठक ने फोन करके पुलिस को दी। पुलिस ने सोहगौली गांव के पास ट्रैक्टर पर लदे गेहूं को पकड़ था। रात में ही कुड़वार की पूर्ति निरीक्षक सुधा सिंह, नायब नगर बृजेंद्र उपाध्याय थाने पहुंचकर बोरों की गिनती कराई थी।
विज्ञापन



गिनती में ट्रॉली पर 73 बोरी गेहूं भरा पाया गया था, जबकि 22 बोरी खाली व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ था। पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कुड़वार के कोटेदार रमेश पांडेय के भाई सुरेश पांडेय, भतीजे शिव प्रकाश पांडेय और ड्राइवर शंभूनाथ कोरी निवासी ग्राम वचनपुर थाना कुड़वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि विवेचना की जा रही है। उधर रैकेट को पकड़वाने वाले युवक नरेंद्र पाठक ने पूर्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि पूर्ति विभाग के अधिकारी सोहगौली गांव की कोटेदार को बचा रहे हैं। नरेंद्र का कहना है कि उन्होंने ही पुलिस को फोन करके राशन की कालाबाजारी करने की जानकारी दी है।



जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि वे दो दिन से छुट्टी पर हैं। सुन रहे हैं कि राशन बरामद होने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। राशन की कालाबाजारी करने वाले पर कार्रवाई करने का कार्य पुलिस का है। उन्होंने कोटेदार को बचाने के आरोपों के बारे में कहा कि इस तरह के आरोप तो प्राय: लगते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed