{"_id":"623cc77162bfaa63f70953c5","slug":"crime-sultanpur-news-lko622997579","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने से मना करने पर तीन छात्रों की रॉड से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने से मना करने पर तीन छात्रों की रॉड से पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्कूल में सहपाठी को परीक्षा में नकल कराने से तीन छात्रों ने इन्कार कर दिया। इससे नाराज सहपाठी ने अन्य युवकों के साथ कोचिंग सेंटर पर हमलाकर लोहे के रॉड से छात्रों की पिटाई कर दी। घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के प्रबंधक की तहरीर पर हमले में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर वैश्य निवासी अर्पित, जतिन प्रसाद और श्रीराम क्षेत्र के इंटर कॉलेज बखरा जलालपुर में कक्षा नौ की हिंदी की परीक्षा देने गए थे। आरोप है कि उसी कक्ष में वसीम निवासी बखरा जलालपुर (कुटियवां) भी परीक्षा दे रहा था। वसीम ने अर्पित से नकल करवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद अर्पित, जतिन प्रसाद और हिमांशु क्षेत्र के कूंही स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने पहुंचे थे। तभी वसीम, शोएब, शाहरुख और रेहान लोहे की रॉड लेकर कोचिंग सेंटर में घुस गए और तीनों छात्रों की पिटाई कर दी। कोचिंग सेंटर के प्रबंधक राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल तीनों छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।