{"_id":"617057d60f7a5365557112d0","slug":"crime-sultanpur-news-lko6009291120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवाकर दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवाकर दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सहेलियों के साथ डेयरी पर दूध पहुंचाकर घर लौट रही एक किशोरी को मंगलवार की देरशाम युवक ने रास्ते से अगवा कर लिया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और दुराचार के बाद घर के पास छोड़कर फरार हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित डेयरी पर दूध पहुंचाने गई थी। डेयरी पर दूध पहुंचाने के बाद सहेलियों के साथ घर लौट रही किशोरी को क्षेत्र के मठिया जमखुरी गांव निवासी विवेक गिरी ने रोक लिया।
किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच किशोरी की दोनों सहेलियां भागकर घर पहुंचीं और परिवारीजनों को वाकया बताया। परिवारीजन जब पहुंचे तो किशोरी और आरोपी मौके पर नहीं मिले। परिवारीजन घटना की सूचना पुलिस को देते हुए तलाश में जुटे थे। करीब दो घंटे बाद आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। किशोरी की हालत कुछ सामान्य हुई तो उसने बताया कि विवेक ने उसके साथ दुराचार किया है। विरोध पर उसे काफी मारा-पीटा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, अगवा करने, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को क्षेत्र के बेदूपारा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।