{"_id":"614b71df8ebc3e09081df616","slug":"crime-sultanpur-news-lko5967831134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर खिलाने के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जहर खिलाने के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
10. जयसिंहपुर में मारपीट में घायल दीवान।
- फोटो : SULTANPUR
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। ससुराल में विवाहिता की पिटाई कर जहर खिलाने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी ओर पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर जानलेवा हमला करने के आरोप में एसआई की तहरीर पर 11 नामजद व 12 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हमले में घायल सिपाही को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि विवाहिता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी राजमणि मिश्र ने अपनी पुत्री सरिता की शादी जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी तारन पट्टी गांव निवासी अनिरुद्ध दूबे से की है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर आएदिन ससुरालीजन सरिता को प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार की देरशाम सरिता ने फोन करके पिता को जानकारी दी कि ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई के बाद जहर पिला दिया है।
राजमणि परिवारीजनों के साथ देवरी तारनपट्टी के लिए निकल पड़े और इसकी सूचना यूपी 112 को भी दे दी। राजमणि परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचकर बातचीत कर रहे थे। तभी यूपी 112 की पीआरवी वहां पहुंच गई। ससुरालीजनों ने राजमणि मिश्र, दुर्गेश, अतुल पर पत्थरबाजी कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव शुरू किया तो हमलावरों ने हेड कांस्टेबल सियाशरण द्विवेदी पर भी पत्थर से हमला कर दिया। हमले में सिपाही सियाशरण द्विवेदी, राजमणि मिश्र, दुर्गेश, अतुल समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना गंभीर रूप से घायल सिपाही सियाशरण ने फोन से जयसिंहपुर कोतवाल को दी। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों के साथ सरिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही सियाशरण को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सरिता के पिता राजमणि द्विवेदी की तहरीर पर अनिरुद्ध दूबे, विपिन, अभिषेक, प्रतिमा, शिखा, ममता, शिखर और हर्षित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल की तहरीर पर 11 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर हमला करने वाले आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य है।
घर छोड़कर भागे ग्रामीण
जयसिंहपुर। देवरी तारनपट्टी गांव में मंगलवार की रात पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की घटना के बाद पहुंची कई थानों की पुलिस ने जमकर तांडव किया। आरोप है कि कई घरों से निर्दोष लोगों को खींचकर पीटते हुए उन्हें कोतवाली ले गई। पुलिस ने गांव में कई बाइक और चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के खौफ से गांव के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।