फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को युवकों ने पीटा, हालत नाजुक

Wed, 08 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime
19. जयंसिहपुर के सेमरी चौकी में बैठाए गए आरोपी। - फोटो : SULTANPUR
जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। अंबेडकर नगर के कटेहरी में बुधवार को दुर्घटना करके भाग रहे ट्रक का पीछा कर चार युवकों ने चालक को पकड़ लिया, इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से चालक की हालत बिगड़ गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हमलावर युवकों को पकड़ लिया और चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाईपास पर स्थित सुमेरपुर (सकड़िया) के पास बुधवार को अंबेडकर नगर के कटेहरी व श्रवण क्षेत्र में दुर्घटना करके भाग रहे एलपीजी गैस के ट्रक चालक को चार युवकों ने पीछा करके पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से चालक की हालत बिगड़ गई। इस दौरान राहगीरों की सूचना के बाद पहुंचे सेमरी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने हमलावर युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि हमलावरों की पहचान राहुल यादव, जनार्दन यादव, पंकज यादव और सत्यम यादव के रूप में की गई है। चालक की हालत नाजुक है। उसे एक आरक्षी के साथ एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed