फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

बहन को ससुराल पहुंचाने पहुंचे भाई पर कातिलाना हमला

Fri, 07 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime
भदैंया (सुल्तानपुर)। बहन को ससुराल पहुंचाने गए भाई पर खोरेपुर गांव के कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी व बांके से हमला कर दिया। किसी तरह भाई ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने भाई की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर मीरानपुर निवासी राजेंद्र वर्मा की बहन रक्षाबंधन पर मायके आई थी। बृहस्पतिवार को राजेंद्र अपनी बहन को कार से लेकर उसकी ससुराल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खोरेपुर गांव पहुंचे थे। राजेंद्र ने अपनी बहन को उसके घर छोड़ा। तभी बहन के पड़ोसी राजकरन वर्मा वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर राजेंद्र की राजकरन से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी व बांके से लैस राजकरन समेत कई अन्य लोगों ने राजेंद्र को दौड़ा लिया। राजेंद्र कार को छोड़कर जान बचाकर भाग निकले। इस बीच राजकरन आदि ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित राजेंद्र वर्मा की तहरीर पर राजकरन, रामधीरज, धर्मराज, कैलाश, मेवालाल, लालबहादुर, मोहन समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed