सुल्तानपुर। शहर से सटे पखरौली गांव की क्रिकेट खिलाड़ी श्रद्धा तिवारी का चयन गुजरात में चल रही नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में शामिल होने वाली यूपी टीम में हुआ है।
पखरौली निवासी संपूर्णानंद तिवारी की पुत्री श्रद्धा वाईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। श्रद्धा का चयन गुजरात में चल रही अंडर-19 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाली यूपी महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वे यूपी टीम की तरफ से खेलने के लिए गुजरात गई हैं। जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट के अपेक्स काउंसिल के मेंबर असद अहमद के मार्गदर्शन में श्रद्धा खेल रही हैं। उनके चयन पर गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय, संतोष दुबे, अब्दुल गफ्फार, जितेंद्र श्रीवास्तव, केके भटनागर आदि ने खुशी जताई है।