फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crackers light up the festival of Divali

आतिशबाजी से जगमग धरती, रोशन आसमां

Thu, 19 Oct 2017 05:59 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 19 Oct 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Crackers light up the festival of Divali
प्रकाशपर्व का लोगों में उत्साह - फोटो : अमर उजाला

दीपावली का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से शहर व गांव जगमगा उठा। बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। देर रात तक कल-कारखानों व व्यावसायिक केंद्रों पर लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बाजारों में दिन भर मिठाई, लाई-चूरा, फूलमाला व आतिशबाजी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन



जिले के शहरी व ग्रामीणांचलों में प्रकाश पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व पर व्यापारियों ने जहां व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया, वहीं शहर की हर गली कूचे में स्थित मकान रंग-बिरंगी विद्युत झालरों की रोशनी से जगमगा उठे। खरीदारों की भारी भीड़ चौक, बस अड्डा, सब्जी मंडी, ठठेरी बाजार, शाहगंज चौराहा आदि सड़कों पर देखी गई। दियाली, लाई-चूरा, खील व मिष्ठानों की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का तांता लगा रहा। बुधवार को शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में जहां पटाखों की दुकानों पर सन्नाटा जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दुकानदारों को भी सिर उठाने की फुरसत नहीं मिली। पटाखों व फुलझड़ियों के मनमाने दाम लगाकर दुकानदारों ने जमकर कमाई की। महंगाई होने के बाद भी पर्व को लेकर उत्साहित बच्चों की जिद केसामने बड़ों को अंत में झुकना ही पड़ा। बच्चे दिन भर पटाखा दागने में मशगूल रहे, लेकिन शाम ढलते ही शहर की रौनक में चार-चांद लग गए। आतिशबाजी से पूरा शहर गूंज उठा। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम को आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं व बच्चों ने मंदिरों में दीप जलाकर पर्व की शुरुआत की। इस दौरान गोमती नदी पर सीताकुंड घाट पर भी लोगों ने दीपदान कर पुण्य लाभ कमाया। देर रात व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कल-कारखानों के साथ प्रत्येक घरों में लोगों ने शुभ मुहूर्त में मां-लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने विधि-विधान व पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच पूजन-अनुष्ठान भी किया। धन-संपदा व कुबेर की पूजा कर लोगों ने यश और वैभव की कामना की। ग्रामीणांचल में भी रोशनी का पर्व खुशियों व उत्साह के बीच धूमधाम से मनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed