{"_id":"618030f091c7c81d071bdacf","slug":"cracker-shops-sultanpur-news-lko6028095155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के एक दिन पहले शहर में लगेंगी पटाखा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के एक दिन पहले शहर में लगेंगी पटाखा की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दिवाली पर पटाखा बिक्री के लिए एक दिन पहले ही दुकानें लग सकेंगी। खुुर्शीद क्लब में दुकान लगाने के लिए इच्छुक लोगों को अस्थाई लाइसेंस लेना होगा। अभी तक आए आवेदन की प्रशासन की ओर से जांच कराई जा रही है।
दिवाली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने आतिशबाजी व पटाखा व्यवसाय का लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। त्योहार पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस निर्गत करने के लिए प्रशासन ने इच्छुक लोगों से आवेदन मांगा था। अधिकारियों के मुताबिक करीब पौने तीन सौ आवेदन आए हैं। प्रशासन की ओर से आवेदनों की जांच कराई जा रही है। पुलिस, प्रशासन व अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पटाखा बिक्री के एक दिन पहले ही अस्थाई लाइसेंस जारी किए जा सकेंगे।
प्रशासन शहर में अलग से पटाखा बाजार लगवाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शहर में खुर्शीद क्लब को चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता का कहना है कि पटाखा व आतिशबाजी के सामान की बिक्री लाइसेंसधारक ही कर सकता है। दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर ही त्योहार के लिए अस्थाई लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।