फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crack beam is beinh repaired of poorvanchal express way

पूर्वांचल एक्प्रेस-वे : दरकी बीम की जा रही दुरुस्त

Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
crack beam is beinh repaired of poorvanchal express way
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। करीब 22 हजार करोड़ से निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडर पास की दरकी बीम का मरम्मत कार्य भी शुरू हो गया है। कंपनी ने क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर मरम्मत कार्य में मशीन के साथ मजदूरों को लगा दिया है। मंगलवार को दिन भर कार्य कराया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तीन दिनों तक हुई बेमौसम बारिश में कुवांसी के पास स्थित अंडरपास की बीम दरक गई थी। रेलिंग टूटने के साथ ही सड़क कई जगह टूटकर फट गई थी। अमर उजाला की ओर से प्रकरण को उजागार करने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रकरण को शासन की ओर से गंभीरता से लिए जाने के बाद यूपीडा समेत कंपनी के अधिकारी सकते में आ गए थे। जांच के बाद कंपनी ने पहले मार्ग और अब अंडरपास की दरकी बीम का भी मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर पास की दरकी बीम के क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर कंपनी ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। मंगलवार की सुबह से अंडर पास की मरम्मत का कार्य मशीन व मजदूरों से शुरू कराया गया। कंपनी के इंजीनियरों की देखरेख में मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके तीन दिन पहले ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed