{"_id":"69ed044ebd51b133bf0e8ad5","slug":"cousin-arrested-in-rape-victims-death-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154959-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में मौसेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में मौसेरा भाई गिरफ्तार
Sat, 25 Apr 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। एक गांव में बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान देने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को नया खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के मौसरे भाई शिवम गुप्ता निवासी कैथापुर, मोतिगरपुर ने ऑनलाइन गेमिंग की लत में पीड़िता को झांसा देकर उसके पिता के खाते से रकम ट्रांसफर करवाया था।
इस बात का खुलासा मृतका के मोबाइल के सीडीआर से हुआ है। पीड़िता से मंगाए पैसे आरोपी ने खर्च कर दिए थे। वह पैसा नहीं लौटा पा रहा था। इसी बात पर किशोरी के पिता ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके मौसेरे भाई शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम का अपनी मौसी के घर आना-जाना था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।