{"_id":"63b9bda49e82e81fb72aeb26","slug":"court-sultanpur-news-lko6655542111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एआरटीओ कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एआरटीओ कोर्ट में तलब
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चालान किए गए वाहन की रिपोर्ट नहीं भेजने पर एसीजेएम प्रथम सपना त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेठी के एआरटीओ को अदालत में तलब किया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तिथि नियत करते हुए एआरटीओ से जवाब मांगा है।
अमेठी के भुसियावां गांव निवासी अशोक अग्रहरि के चार पहिया वाहन का ई-चालान नौ अक्तूबर 2021 को अमेठी के एआरटीओ ने कर दिया था। ई-चालान का स्टेटस निकलवाने पर पता चला कि एआरटीओ ने एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसे कोर्ट नहीं भेजा है। वाहन स्वामी के अधिवक्ता विजय अग्रहरि का कहना है कि यातायात अपराधों से संबंधित चालान 24 घंटे के भीतर पर्यवेक्षण अधिकारी को भेजा जाना चाहिए और इसे तीन कार्य दिवस में कोर्ट में दाखिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने ई-चालान निरस्त करने और वाहन की मूल आरसी एआरटीओ से वापस दिलाए जाने की मांग करते हुए 31 अक्तूबर 2022 को कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट ने एआरटीओ अमेठी से रिपोर्ट मांगी थी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद एआरटीओ ने कोर्ट में रिपोर्ट नहीं भेजी है। इस पर एसीजेएम प्रथम ने एआरटीओ को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से तलब कर जवाब मांगा है।