फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

Sultanpur News: दुष्कर्मी को 25 वर्ष की कैद

Mon, 28 Nov 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सह अभियुक्त को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। जुर्माना की 75 फीसदी धनराशि पीड़ित छात्रा को मिलेगी।
विज्ञापन

यह घटना अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में हुई थी। क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय छात्रा 16 अक्तूबर 2020 को ट्यूशन पढ़कर घर जा रही थी। रास्ते में पूरे विश्राम राय गांव के पास मुकेश कुमार व जय कुमार ने छात्रा को पकड़ लिया। जंगल में ले जाकर अभियुक्त मुकेश कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पर छात्रा के पिता ने अभियुक्त मुकेश कुमार व जय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे सरकारी वकील रवींद्र सिंह व अधिवक्ता संतोष पांडेय ने घटना को साबित करने के लिए आठ गवाहों को कोर्ट में पेश किया। सोमवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पवन कुमार शर्मा ने अभियुक्त मुकेश कुमार को दोषी मानते हुए 25 वर्ष की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सह अभियुक्त जय कुमार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। जुर्माना की 75 फीसदी धनराशि पीड़ित छात्रा को देने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed